back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैग की रिपोर्ट को लेकर भाजपा ने साधा सीएम ममता पर निशाना, कहा- बंगाल की जनता के साथ किया विश्वासघात

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

यह लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा है, जिसका हिसाब ममता को देना होगा

सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी ने जनता का पैसा खर्च किया लेकिन उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। इसके साथ पश्चिम बंगाल सरकार ने आपातकालीन निधि से आवंटित 3400 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन नियमों से उलट उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिया है। यह लोगों की मेहनत की कमाई का पैसा है, जिसका हिसाब ममता को देना होगा।

कैग की रिपोर्ट ममता सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करती है

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कैग की रिपोर्ट ममता सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करती है। कैग रिपोर्ट में साफ है कि ममता बनर्जी ने जनता का पैसा लूटने की कोशिश की है। ममता बनर्जी ने जनता के विश्वास को तोड़ कर उनके गाल पर करारा तमाचा जड़ा है। हालांकि जब कानून का डंडा जब पड़ता है तो अच्छे – अच्छे भ्रष्टाचारी ठीक हो जाते हैं। उन्होंने कहा ममता के सहयोगी ईडी के साथ सहयोग करने की बजाय सब फरार है। कांग्रेस तो भ्रष्टाचार की जननी है।

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है लेकिन ममता बनर्जी मस्त है

गौरव भाटिया ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में कैग ने स्पष्ट कहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकारी खर्चे में पारदर्शिता की कमी है। ममता बनर्जी अपनी जबावदेही से भाग रही हैं। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य ने 3.94 लाख करोड़ रुपये में से 2.30 लाख करोड़ खर्च का ब्योरा नहीं दिया। 60 प्रतिशत पैसे के खर्च का हिसाब नहीं दिया गया, जो चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पैसों का सर्वाधिक इस्तेमाल रोहिंग्या को देने, दंगे कराने के लिए और लोगों को डराने में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है लेकिन ममता बनर्जी मस्त है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...