नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के खिलाफ केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। इस मामले में स्वाति मालीवाल ने 16 मई को दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया।
केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की
बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। स्वाति मालीवाल को न्याय मिलना चाहिए।” दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा के एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले आरोप लगाते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में हैं, लेकिन आप नेताओं ने जो स्वाति मालीवाल के खिलाफ जो अपराध किया है, वो क्या है?
स्वाति मालीवाल पर लात-घूसों से हमला
स्वाति मालीवाल ने 16 मई को अपने आवास पर दिल्ली पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज कराई। उन्होंने बिभव कुमार के खिलाफ उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, पुलिस में दर्ज शिकायत में मालीवाल ने आरोप लगाया कि बिभव कुमार ने उन्हें थप्पड़ और लात मारी। यहां तक कि उन्हें डंडे से भी मारा। उनके पेट में घुसा मारा। 14 मई की शाम को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बिभव कुमार द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाई हो।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





