back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लालू प्रसाद यादव के बयान पर BJP का वार, कहा- विपक्ष ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अपमान

Modi Ka Parivar: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले तंज पर पलटवार करते हुए उन्हें सनातन धर्म विरोधी बताया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले तंज पर पलटवार करते हुए उन्हें सनातन धर्म विरोधी बताया है। भाजपा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है। आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी।

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है

सोमवार को भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कई सालों से विपक्ष ईर्ष्या, द्वेष और हीन भावना की भावना से ग्रसित होकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। रविवार को पटना में एक रैली (आरजेडी की ‘जन विश्वास रैली’) में लालू प्रसाद यादव ने फिर प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है।

उसी क्षण उन्होंने प्रतिज्ञा की, पूरा देश उनका परिवार है

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, वह सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हैं, वे उनका परिवार हैं। जब उन्होंने अपने देश के लिए खुद को समर्पित करने के लिए अपने परिवार को छोड़ा, उसी क्षण उन्होंने प्रतिज्ञा की, पूरा देश उनका परिवार है।”

मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है

उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन में से कोई भी हिन्दू नहीं है, वे सिर्फ बांटने की राजनीति करते हैं। मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। उन्होंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। हिन्दू धर्म परंपरा गुरु – शिष्य परंपरा है, पिता-पुत्र परंपरा नहीं। सूप तो बोले, यहां छलनी भी बोलने लगी है, जिसमें 100 से अधिक सुराख हैं।

उल्लेखनीय है कि पटना के गांधी मैदान में जनविश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री जितना कहते हैं, उतने बड़े हिंदू नहीं हैं, क्योंकि उनकी मां का निधन हुआ और उन्होंने अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘फोटो ज्यादा, वोट कम’ – बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद छलका प्रशांत किशोर का दर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Prashant Kishor ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन नतीजों में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...