back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Update: 30 मई के बाद हीट वेव का असर हो जायेगा कम, इस बार सामान्य से अधिक बारिश के आसार

Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार 30 मई के बाद मॉनसून के कारण हीटवेव का असर कम होना शुरू हो जायेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश में हीट वेव से 30 मई तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 30 मई 2024 के बाद हीट वेव का असर कम होना शुरू हो जायेगा। भारतीय मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और मध्यप्रदेश में भी हीटवेव होने की संभावना है।

इस बार मॉनसून के समय पर पहुंचने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई के बाद मॉनसून के कारण हीटवेव का असर कम होना शुरू हो जायेगा। जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और 31 मई तक इसके केरल में दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल भी मॉनसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई 2023 को अपनी दस्तक दी थी। लेकिन पिछले साल मॉनसून को केरल पहुंचने में 9 दिन की देरी हुई थी। जो कि 8 जून 2023 को पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून के समय पर पहुंचने की संभावना है। जल्द ही अगले 5 दिनों में यह मॉनसून केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के कुछ इलाकों को घेर लेगा।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के 18 जून से 25 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 जून के बीच मॉनसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। राजस्थान में इसके 25 जून से 6 जुलाई तक प्रवेश करने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में मॉनसून के 18 जून से 25 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना है। बिहार और झारखंड में 18 जून तक मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना है।

इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है

मौसम विभाग जलवायु के दो पैटर्न के हिसाब से मॉनसून की स्थिति का पता लगाता है। ये पैटर्न हैं अल नीनो और ला नीना। मौसम विभाग के अनुसार इस बार ला नीना की संभवाना ज्यादा है। पिछली साल की तुलना में अबकी बार ला नीना की संभावनाएं बन रही हैं। जानकारी के अनुसार ला नीना अगले 3 से 5 हफ़्तों में पूरी तरह मजबूत स्थिति में आ जायेगा। जिससे सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...