नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची से इक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार झारखंड के विकास मंत्री और कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बुधवार (15 मई) को टेंडर कमीशन घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर चली पूछताछ के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलमगीर आलम के पूछताछ में सहयोग नहीं करने के कारण ईडी ने उनको गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, झारखंड के विकास मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर पर 37 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद हुआ था। इसी सिलसिले में ईडी उनसे बीते 2 दिनों से पूछताछ कर रही थी। अब ईडी ने उनको पूछताछ में सहयोग नहीं करने के कारण गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को आलम के साथ ईडी ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी। ED ने आलम को पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज करने के लिए मंगलवार को रांची के ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था। ईडी आलमगीर आलम से उस कैश और उनकी संपत्ति से जुड़े सवालों का जवाब जानने में जुटी है।
संजीव लाल और उसका नौकर पहले से ईडी के गिरफ्त में
आपको बता दें कि आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम दोनों को ईडी ने छापेमारी और उसके बाद झारखंड के रांची में उनके परिसर से करोड़ों रुपये की नकदी बरामदगी के बाद गिरफ्तार कर लिया था। लाल और जहांगीर के लिए ईडी के रिमांड आवेदन में कहा गया था कि “ग्रामीण विकास विभाग के ऊपर से नीचे तक कई अधिकारी” मनी लॉन्ड्रिंग नेक्सस में शामिल थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





