नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि “आज शाम जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे।” राघव चड्ढा इस समय लंदन में अपने आंख का इलाज कराने गए हैं। उनकी आंख की सर्जरी लंदन के अस्पताल में हुई है।
माननीय सुप्रीम कोर्ट का दिल की गहराइयों से आभार
राघव चड्ढा ने एक्स पर लिखा कि “हर देशवासी की आँखें ख़ुशी से नम हैं, उनके भाई उनके बेटे अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने वाले हैं। आज शाम जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का दिल की गहराइयों से आभार। इंक़लाब ज़िंदाबाद, अरविंद केजरीवाल ज़िंदाबाद!”
1 जून तक केजरीवाल को मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दिपांकर दत्ता की बेंच ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल 1 जून तक जेल से बाहर रहेंगे, उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया हैं, ऐसे में उनको चुनाव प्रचार के लिए ये राहत मिलना AAP के लिए भी एक बड़ी खुश खबरी है।
राघव चड्ढा आंख की बीमारी का इलाज कराने गए लंदन
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 30 अप्रैल को बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की आंख की सर्जरी के लिए वे लंदन गए हैं। इसलिए वे लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, राघव चड्ढा को विट्रेक्टॉमी नाम की बीमारी हो गई है। ये बीमारी आंखों को प्रभावित होती है। सही समय पर अगर इस बीमारी का इलाज नहीं होगा तो इससे व्यक्ति की आंखों की रोशनी जिंदगीभर के लिए जा सकती है। राघव चड्ढा अपनी आंख का इलाज कराने के बाद लोकसभा चुनाव में जुटेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





