back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP-Congress की सीटों को लेकर डील पक्की, सुबह 11:30 बजे करेंगे गठबंधन का ऐलान, इन राज्यों में होगा अलायंस

India Alliance: लोकसभा चुनाव का तनाव हर दल में है, हर कोई सीटों को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति कर रहा है। इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर आप आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन पक्का हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव का तनाव हर दल में है, हर कोई सीटों को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति कर रहा है। इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर आप आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन पक्का हो गया है। दोनों दलों की राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गयी है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता अपने इस गठबंधन का ऐलान दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से आज सुबह 11.30 बजे करेंगे।

दोनों का गठबंधन भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता सौरभ भारद्वाज,आतिशी और सांसद संदीप पाठक के साथ कांग्रेस नेता दीपक बावरिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और मुकुल वासनिक शामिल होंगे। अपनी इस प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में हुए गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। दोनों का गठबंधन भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है।

पहले पूर्वी दिल्ली की सीट कांग्रेस को दी गयी थी

सूत्रों के अनुसार आप और कांग्रेस के गठबंधन के अनुसार आम आदमी पार्टी की चार सीटों(नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली) से चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पहले पूर्वी दिल्ली की सीट कांग्रेस को दी गयी थी। लेकिन अब कांग्रेस दिल्ली की आरक्षित सीट( उत्तर पश्चिम दिल्ली) से चुनाव लड़ेगी।

आप और कांग्रेस ने पंजाब में कोई भी गठबंधन न करने का निर्णय लिया है

सुबह 11:30 बजे रखे गए प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस और आप का इंडिया गठबंधन अन्य राज्यों में भी सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान कर सकता है। कांग्रेस हरियाणा में AAP को कुरुक्षेत्र की एक सीट दे सकती है। गुजरात में AAP को भरूच और भावनगर की 2 सीटें दी जायी सकती है। वहीं आप ने गोवा से अपने उम्मीदवार वापस लेने का निर्णय किया है। आप और कांग्रेस ने पंजाब में कोई भी गठबंधन न करने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ सीट में कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला लिया है, पहले उसका अपना उम्मीदवार उतारने का विचार था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने Harmeet Singh Pathanmajra को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵