back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MCD Mayor Election: AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, भाजपा पर साधा निशाना

MCD Mayor Election: नगर निगम के इस चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच दिल्ली में नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। नगर निगम के इस चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

दिल्ली में मेयर का चुनाव हर वित्तीय वर्ष में होता है

दिल्ली में मेयर का चुनाव हर वित्तीय वर्ष में होता है। आप ने इस साल रिजर्व श्रेणी में अपने प्रत्याशी महेश खिच्ची को मेयर का उम्मीदवार बनाया है। महेश खिच्ची देव नगर (करोल बाग) वार्ड के पार्षद हैं। वहीं आप ने उप महापौर के लिए अपनी पार्टी के रविंद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। रविंद्र भारद्वाज अमन विहार (किराड़ी) वार्ड के पार्षद हैं। दोनों ही उम्मीदवार आज(18 अप्रैल 2024) को अपनी अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन करेंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इन नामों का ऐलान किया और कहा कि जो काम शैली ओबेरॉय ने किया, उसको ये दोनों आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा ने साजिश का रास्ता अपनाया

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय एमसीडी मेयर चुनाव के उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के समय भी भाजपा पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी जब भी अपनी राजनीति का कार्य करते हैं तो लोगों के मन में उस अच्छे काम की छाप छोड़ते हैं। जबकि बीजेपी जनता से दूर हो जाती है। इसलिए भाजपा ने साजिश का रास्ता अपनाया और इसकी शुरुआत सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने और नगर निगम के चुनाव में देरी से की। गोपाल राय ने आगे भाजपा पर और बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने झूठे आरोपों में अर्विन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल में बंद करवा रखा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...