दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर दो तरफा मुकाबला, इंडिया गठबंधन और भाजपा के बीच दिखेगी काटें की टक्कर

Loksabha Election: दिल्ली में इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ा रोचक मुकाबला होने की संभावना है। दिल्ली में इस बार भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर होगी।
Kanhaiya Kuamar, Manoj Tiwari, Bansuri Swaraj, Somnath Bharti
Kanhaiya Kuamar, Manoj Tiwari, Bansuri Swaraj, Somnath Bhartiraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन काफी सर्तक है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए थे। लेकिन कांग्रेस का आप के साथ गठबंधन के तहत मिली 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के बाद भाजपा ने दिल्ली में अपने 7 में से 6 प्रत्याशी के नाम बदल दिए है। वहीं आप ने भी गठबंधन के तहत उसके खाते में आयी 4 सीटों में अपने प्रत्याशी उतार दिए। दिल्ली में इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ा रोचक मुकाबला होने की संभावना है। दिल्ली में इस बार भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर होगी।

आइए दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामो को जाने

जिस तरह से कांग्रेस और आप ने दिल्ली में गठबंधन करके अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। उसको लेकर देश की जनता इन प्रत्याशियों के बारे में जानना चाहते हैं। आइए दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामो को जाने।

दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट

बीजेपी ने दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट पर भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी को फिर से लोकसभा चुनाव 2024 का प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली की इस लोकसभा सीट पर पूर्वांचल और मुसलमान आबादी का अपना दबदबा है। मनोज तिवारी ने दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी को कड़ी टक्कर देने के लिए कन्हैया कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। जहां मनोज तिवारी बिहार के कैमूर जिले से संबंध रखते हैं। वहीं कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं।

दिल्ली की नॉर्थ वेस्ट सीट

दिल्ली की नॉर्थ वेस्ट सीट पर बीजेपी ने योगेंद्र चंदोलिया को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट पर उदित राज को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें की उदित राज वर्ष 2014 में इस लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे। कांग्रेस ने इस बार भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा है।

चांदनी चौक सीट

चांदनी चौक सीट पर भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ जयप्रकाश अग्रवाल को इस लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

नई दिल्ली सीट

नई दिल्ली सीट पर भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के सीट बंटवारे में नई दिल्ली लोकसभा सीट आप के हिस्से में आयी है। आप ने बीजेपी की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के खिलाफ इस सीट पर सोमनाथ भारती को चुनावी मैदान में उतारा है।

ईस्ट दिल्ली सीट

ईस्ट दिल्ली सीट पर भाजपा ने हर्षदीप महरोत्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं आप ने कुलदीप कुमार को इस लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। कुलदीप कुमार आप से विधायक हैं।

साउथ दिल्ली सीट

साउथ दिल्ली सीट पर भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है। आप ने भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी को टक्कर देने के लिए सहीराम पहलवान को इस लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने पिछले लोकसभा चुनाव में राघव चड्डा को इस लोकसभा सीट पर हरा दिया था।

वेस्ट दिल्ली सीट

वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा ने कमलजीत सहरावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं आप ने गठबंधन के तहत मिली इस सीट पर महाबल मिश्रा को अपना लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in