Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव में भदोही से विनोद बिंद होंगे भाजपा के उम्मीदवार, रमेश बिंद का काटा टिकट

BJP Candidates List: भाजपा द्वारा जारी नई लिस्ट में पार्टी ने भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक विनोद बिंद को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है।
BJP
BJPRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक और उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी इस लिस्ट में पार्टी ने भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक विनोद बिंद को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। भदोही से भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काट कर विनोद बिंद को लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

निषाद पार्टी से MLA हैं विनोद बिंद

भदोही लोकसभा सीट पर प्रत्याशी जारी करने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया समेत लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विनोद बिंद मिर्जापुर की मझवां विधानसभा से निषाद पार्टी के MLA हैं। वो अब बीजेपी के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से निषाद पार्टी के दो उम्मीदवार बीजेपी के सिंबल पर इस लोकसभा चुनाव में लड़ रहे हैं। इससे पहले संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद भाजपा के सिंबल पर इस चुनावी मैदान में है।

10वीं लिस्ट इनको मिला था टिकट

गौरतलब है कि कल भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने 9 उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। 10वीं लिस्ट में पार्टी ने यूपी के सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है। तो कौशाम्बी (सुरक्षित सीट) से विनोद सोनकर को टिकट दिया था। इसके साथ पार्टी ने फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल का टिकट काट कर विधायक (फूलपुर) प्रवीण पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं पार्टी ने प्रयागराज सीट से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट कर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया था। इसके साथ बलिया से नीरज शेखर, गाजीपुर से पारस नाथ राय, मछली शहर से बी.पी. सरोज को उम्मीदवार बनाया गया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in