back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर ED की रेड, MCD चुनाव के टिकट बेचने पर कार्यकर्ताओं ने की थी पिटाई

New Delhi: अरविंद केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी के एक और नेता पर ED का शिकंजा कसनेवाला है। ED की टीम आज सुबह मटियाला से AAP विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर रेड करने के लिए पहुंची है।

नई दिल्ली, हि.स.। ED की टीम आज सुबह मटियाला से AAP विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर रेड करने के लिए पहुंची। पार्टी ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि लगातार ED की कार्रवाई से साफ है कि जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

AAP विधायक पर ED का ऐक्शन

आम आदमी पार्टी ने कहा कि “ED की इन कार्यवाईयों से कोई भी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज न उठा सके इसलिए ये सब किया जा रहा रहा है। 21 मार्च की रात दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया। अब हमारे विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। गुलाब सिंह यादव गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं।” 2016 में उन्हें फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है इसका पता नहीं चल पाया है।

तानाशाही की राह पर भारत

आप विधायक गुलाब सिंह यादव के यहां ED रेड पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग जान गए हैं कि BJP सरकार पूरे विपक्ष को निपटाने में जेल में डालने में लग गई है। ये देश रूस की राह पर चल रहा है।” बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में ऐसा देखा जा चुका है और अब भारत भी उसी राह पर है। “दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकारों को खत्म किया जाएगा। जहां विपक्ष को रोका जाएगा।” हमारे चार शीर्ष नेता झूठे मामलों में जेल में डाले गए हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं, और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि “आने वाले समय में AAP नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।”

टिकट बेचने के आरोप में पार्टी नेताओं ने पीटा

AAP से दो बार के विधायक गुलाब सिंह यादव को नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने के आरोप में अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा था। पिछले साल नवंबर 2022 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें कार्यकर्ता विधायक गुलाब सिंह यादव की पिटाई करते दिखे थे। दरअसल, गुलाब सिंह यादव श्याम विहार इलाके में MCD चुनाव को लेकर एक बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की थी।

6 दिन की ED रिमांड पर केजरीवाल

दिल्ली शराब घोटाला के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में 22 मार्च को पेश किया गया। जहां ED ने उनकी 10 दिन की हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की रिमांड पर भेज दिया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत को ED का प्रतिनिधित्व कर रहे एएसजी एसवी राजू नेबताया कि शराब नीति इस तरह से बनाई गई थी। जिससे रिश्वत को बढ़ावा मिला। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने एहसान के बदले साउथ ग्रुप से 200 करोड़ की रिश्वत की मांग की। रिश्वत के बदले साउथ ग्रुप ने दिल्ली में शराब कारोबार का नियंत्रण हासिल कर लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵