back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गणतंत्र दिवसः वीरता-सेवा पदक से देशभर के 1132 पुलिसकर्मी सम्मानित, यह राज्य रहा सबसे आगे

Delhi News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यों के पुलिस सेवा, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा में कार्यरत 1132 पुलिसकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यों के पुलिस सेवा, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा में कार्यरत 1132 पुलिसकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दी।

कौनसा राज्य रहा सबसे आगे

मंत्रालय के अनुसार 277 वीरता पदकों में से जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों, दिल्ली के 08 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी से 21 कर्मियों को प्रदान किए गए हैं। वहीं शेष कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से हैं।

किस विभाग को कितने मेडल

गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये पदक पुलिस कर्मियों को दिए जाते हैं

हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये पदक पुलिस कर्मियों को दिए जाते हैं। इसका मकसद ही पुलिस के जवानो का हौसला बढ़ाना है। यह जरुरी भी है, आखिर ये लोग जान खतरे में डालकर अपना जीवन देश सेवा को समर्पित कर देते हैं। सरकार इसे भलीभांति जानती है। इसके लिए हर राज्यों के पुलिस कर्मियों की सूचि केंद्र सरकार द्वारा मंगवाई जाती है। राज्य सरकार अपने वीर पुलिस कर्मियों के रिकॉर्ड को भेजती है, जिसे चयन बोर्ड द्वारा एक विशेष प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाता है। देश की सेवा को अपना जीवन समर्पित करने वाले योद्धा को किसी पदक की लालसा नहीं होती है, वे तो निस्वार्थ भावना से देश की सेवा में लगे रहते हैं। सरकार भी यह सब जानती है इसलिए अपने कर्त्तव्य को निभाते हुए शुरू से सरकार देश के वीरो का हौसला बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगो को पदक दिए जाते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...