back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Go First की दिवालिया हो जाने की अर्जी पर NCLT गुरुवार को करेगा सुनवाई

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने स्वैच्छिक दिवालिया के लिए एनसीएलटी, दिल्ली में आवेदन किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) नकदी संकट से जूझ रही सस्ती विमान सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट के स्वैच्छिक दिवालिया आवेदन पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। एनसीएलटी ने बुधवार को इस मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए इसे गुरुवार (4 मई) को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। गो फर्स्ट ने स्वैच्छिक दिवालिया आवेदन पर न्यायाधिकरण की जस्टिस रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली दिल्ली पीठ के समक्ष उल्लेख किया है।

गो फर्स्ट एयरलाइन दूसरी प्रमुख विमानन कंपनी

दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता की धारा 10 कर्जदार को अपने खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की छूट देती है। स्वैच्छिक दिवालिया का आवेदन करने वाली गो फर्स्ट एयरलाइन दूसरी प्रमुख विमानन कंपनी है। इससे पहले जेट एयरवेज ने भी दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था।

दिवालिया के लिए एनसीएलटी, दिल्ली में आवेदन किया

उल्लेखनीय है कि वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने स्वैच्छिक दिवालिया के लिए एनसीएलटी, दिल्ली में आवेदन किया है। कंपनी ने इससे एक दिन पहले वित्तीय संकट की वजह से दो दिन की बुकिंग करने के साथ तीन व चार मई को अस्थायी रूप से अपनी उड़ानें निलंबित रखा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵