back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED Raid: आप सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास पर ईडी ने की छापेमारी, दिल्ली शराब नीति मामले में हो रही कार्रवाई

ED Raid on Sanjay Singh: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज (4 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की। संजय सिंह पर यह छापेमारी दिल्ली शराब नीति मामले में हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज (4 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह सात बजे उनके आवास रायसीना हिल्स पर दस्तक दी। यहां ईडी ने लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक छापेमारी की। संजय सिंह ने खुद मीडिया के सामने इसकी जानकारी दी है। संजय सिंह को सांसद होने के नाते नार्थ एवेन्यू में रहने के लिए सरकारी भवन आवंटित किया गया है। ईडी की टीम ने उनके सारे घर की तलाशी ली है।

इससे पहले मई में हुई थी संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी

अपको बता दें इससे पहले इसी साल मई के महीने में भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। उस समय उनके सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। अब आप सांसद संजय सिंह के घर ऐसे समय पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है, जब बुधवार को ही दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया की बेल पर सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई करनी है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले में सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी किया गया है।

केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है- संजय सिंह

संजय सिंह लगातार ईडी और सीबीआई को घेरते रहे हैं। उनका कहना रहा है कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है। आप सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर चल रही छापेमारी दिल्ली शराब नीति मामले में हो रही है। शराब घोटाले में ईडी के जरिए दायर चार्जशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है। इस बात को ईडी पहले ही क्लियर कर चुकी है। दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। ऐसे में अब संजय सिंह ईडी के रडार पर हैं।

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की चार्जशीट में शामिल है नाम

उल्लेखनीय है कि संजय सिंह का नाम दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में दाखिल की गई चार्जशीट में शामिल है। ईडी के इस छापे को इसी चार्जशीट से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घोटाले में संजय के करीबियों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में तत्कालीन मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बीमारी के चलते अंतरिम जमानत मिली हुई है। इस साल फरवरी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उनकी गिरफ्तारी हुई। सिसोदिया तब से सलाखों के पीछे हैं। ईडी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली शराब घोटाले में दो आरोपियों को गवाह बनाया गया है। इसके बाद ही जांच एजेंसी ने आप सांसद के दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro: आज दिल्ली में लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्यों किया गया ये फैसला और क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा।...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵