back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘AAP’ सांसद संजय सिंह का दावा, राज्यसभा में हमारे पास पर्याप्त संख्या; हम दिल्ली अध्यादेश बिल को गिरा देंगे

Delhi Ordinance Bill: संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि ये लोग लोकसभा में भले ही इस बिल को पास करा लें, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास इतना संख्या बल है कि वहां इसको हम गिरा देंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली अध्यादेश बिल को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि ये लोग लोकसभा में भले ही इस बिल को पास करा लें, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास इतना संख्या बल है कि वहां इसको हम गिरा देंगे।

बिल असंवैधानिक है

उनका का कहना है कि यह बिल सर्वोच्च न्यायालय के फैसले, संविधान और देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है। “आप” सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बिल असंवैधानिक है क्योंकि इस बिल से दिल्ली के निर्वाचित मुख्यमंत्री के अधिकार छीने जा रहे हैं। “आप” सांसद संजय सिंह ने दिल्ली अध्यादेश बिल पर कहा कि “जो काला अध्यादेश था, लगभग वही भाषा बिल में भी लिखी गयी है। इसका टीम इंडिया के सभी सांसद पूर्ण रूप से विरोध करेंगे।’’वही मणिपुर हिंसा को लेकर सांसद संजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए।

नफरत भुलाकर आपसी भाई चारे की भावना चाहिए दिखानी

उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्से जल रहे हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही है, लेकिन देश के चौकीदार चुप हैं। मणिपुर के साथ ही कल से हरियाणा में हुई हिंसा पर संजय सिंह ने कहा कि लोगों को आपसी नफरत भुलाकर आपसी भाई चारे की भावना दिखानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हिंसा न करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...