back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ठंड संग दिल्ली‑NCR में प्रदूषण का कहर! रातभर में AQI में 80 अंकों का इजाफा, सरकार ने तेज किए जरुरी उपाय

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को औसत AQI में 80 अंक का उछाल दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ठंड के शुरुआत के साथ राजधानी दिल्ली की हवा फिर से ज़हरीली हो गई है, राजधानी में प्रदूषण के स्‍तर में भी इजाफा हुआ है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को औसत AQI में 80 अंक का उछाल देखा गया, जिससे वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में अब वायु गुणवत्ता में गिरावट और सांस लेने में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 पर पहुँच गया है, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। यह स्तर 29 अक्टूबर के औसत से लगभग 80 अंक अधिक है, जो दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

राजधानी में गुरुवार सुबह से ही मोटी धुंध छाई हुई है। हवा में धूल और धुआं इस कदर घुल चुका है कि लोगों को आंखों में जलन हो रही है और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है।

अचानक बढ़ोतरी के पीछे कई कारण 

एक्‍सपर्ट के मुताबिक, इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। ठंडी और स्थिर हवाएं, औद्योगिक उत्सर्जन और वाहनों से निकलता धुआं। रात के समय हवा की गति बहुत धीमी होने के कारण प्रदूषक कण ऊपर नहीं उठ पाते और शहर में जमा हो जाते हैं, जिससे सुबह के वक्त प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा होता है।

गुरुवार सुबह आनंद विहार में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहाँ AQI 409 तक पहुँच गया। ओखला फेज-2 में 353, नेरू नगर में 368, नोएडा सेक्टर 125 में 409 और नोएडा सेक्टर 1 में 362 तक AQI दर्ज किया गया।

दिल्ली-NCR की हवा पर भी असर

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गई है। इस प्रदूषण का असर पूरे एनसीआर क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए सरकार के कदम 

दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है और वाहनों की जांच जैसे कदम उठाए गए हैं ताकि वायु गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

सरकार ने लोगों को लेकर चिंता जताई है। सरकार ने लोगों को मास्क पहनने और केवल ज़रूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। स्कूलों में भी प्रदूषण अलर्ट जारी कर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रमजान बनाम सावन तुलना पर छिड़ी बहस! AIMIM के शोएब जमाई ने रमजान के दौरान शराब की दुकान बंद रखने की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई ने रमजान के महीने में सभी शराब की...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...