back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देशभर में ठंड का कहर जारी, दिल्ली में दर्ज हुआ साल का पहला कोल्ड डे, 13 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी में इस साल का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में इस साल का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान में अचानक आई गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई। दिनभर ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं, देश के 13 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है और कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

13 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्रों में पहले से ही ठंडे दिन दर्ज किए जा रहे हैं और कई इलाकों में तापमान नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा जिलों में शीतलहर को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। 

उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जनवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दक्षिणी पश्चिम बंगाल में ठंड और बढ़ सकती है।

कोहरे की चादर से ढके रहेंगे कई राज्य

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। विभाग के अनुसार 7 से 9 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, अगले चार दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। 7 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी सुबह के वक्त घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड

देशभर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पारा 0 से 5 डिग्री के बीच बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे सर्दी का असर साफ़ तौर पर महसूस किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रातों में से एक मानी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 7 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस बदलाव से पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है, जबकि निचले इलाकों में ठंडे हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...