back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया : चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी

नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। दुबई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर दुनिया में देश का नाम रौशन करने वाली बॉक्सर स्वीटी बूरा को आज पालम- 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने दिल्ली देहात की ओर से सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय जाट युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम देशवाल ने भी उन्हें सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करने वाली कांस्य पदक विजेता स्वीटी बूरा को सम्मानित करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यहां एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने विजेता खिलाड़ी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि स्वीटी बूरा ने ये पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। इसलिए उनका मनोबल बढ़ाना और उनकी इस सफलता के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए हमे बहुत ख़ुशी है। किसान परिवार की बेटी के इस मुकाम तक पहुंचने पर हमें बहुत गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं सम्मान समारोह में स्वीटी बूरा ने कहा कि "मैं एक किसान की बेटी हूं। मैंने जो पदक जीता है, वह कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को समर्पित करती हूं।" इस सम्मान समारोह में कबड्डी के विख्यात खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा भी मौजूद रहे। हिसार के घिराय गांव की रहने वाली स्वीटी बूरा के इस जीत पर हर तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। आज उन्हें सम्मानित करने वालों में हरिचन्द गहलोत, चौ० रामसत, प्रहलाद सिंह, जय भगवान, विकास यादव,प्रदीप अहलावत, साहब सिंह, ओम प्रकाश और चौधरी जगदीश प्रमुख तौर से शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

सुपर ओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बना एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 चैंपियन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब अपने नाम कर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵