back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाघ के दो शावकों को बाड़े में छोड़ा गया, अवनी और व्योम रखा गया नाम

भूपेन्द्र यादव ने ट्वीट करके कहा कि स्कूली बच्चों और चिड़ियाघर कर्मचारियों की उपस्थिति में 8 महीने की अवनी और व्योम को उनके बाड़े में छोड़ने को हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सफेद बाघ के दो शावकों को बाड़े में छोड़ा। उन्होंने दोनों शावकों का नामकरण भी किया। चिड़ियाघर में आठ महीने पहले सीता नामक बाघ ने इन दो शावकों को जन्म दिया था।

शावकों का नाम अवनी यानी पृथ्वी और व्योम मतलब ब्रह्मांड रखा गया

भूपेन्द्र यादव ने ट्वीट करके कहा कि स्कूली बच्चों और चिड़ियाघर कर्मचारियों की उपस्थिति में आठ महीने की अवनी और व्योम को उनके बाड़े में छोड़ने को हरी झंडी दिखाई। चिड़ियाघर के आगंतुक अब अवनी और व्योम को देख सकेंगे और नमस्ते कह सकेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इन शावकों का नामकरण भी किया गया है। इन शावकों का नाम अवनी यानी पृथ्वी और व्योम मतलब ब्रह्मांड रखा गया है। दिल्ली के चिड़ियाघर में कुल चार सफेद बाघ हैं, जिसमें तीन नर और एक मादा है। दो शावकों में एक नर और एक मादा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵