back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार बाबा कमरुद्दीन ने किए बड़े खुलासे, तंत्र साधना के नाम पर देता था झांस

दिल्ली में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी पाखंडी बाबा कमरुद्दीन ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर लिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी और पाखंडी बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 फरवरी को हुई घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी और अब तक आरोपी ने खुद 8 हत्याओं का खुलासा किया है। यह मामला दिल्ली के पीरागढ़ी और लोनी क्षेत्र का है, जहां के सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं।

फिलहाल, कमरुद्दीन को 5 दिन की पुलिस रिमांड है। पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। आरोपी के बयानों की कड़ियों को जोड़कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में कई गंभीर दावे किए हैं और उसने 8 हत्याओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। हालांकि, इन दावों की सच्चाई को लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। 

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच

8 फरवरी के सीसीटीवी फुटेज से मामले की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पहले फुटेज में मृतक तीनों लोनी इलाके में सफेद टाटा टिगोर कार में आते हुए दिख रहे हैं। यही वही कार थी, जिसमें बाद में पीरागढ़ी इलाके में तीनों की लाशें बरामद हुई थीं। दूसरे फुटेज में देखा गया कि तीनों मृतक लोनी में कार खड़ी करके पैदल चल रहे थे, जो कमरुद्दीन के घर से कुछ दूरी पर थी। पुलिस फुटेज के आधार पर घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की पड़ताल में जुटी है और हर सुराग को जोडकर मामले की पूरी सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

तंत्र साधना के नाम पर करता था साजिश

पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी और पाखंडी बाबा कमरुद्दीन तंत्र साधना के नाम पर लड़कियों को अपने पास बुलाता था। धनवर्षा की बात कहकर उनको अपने झांसे में लाता और वह लड़कियों की लंबाई, वजन, रंग और चेहरे को लेकर विशेष मांग करता था। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से कई तस्वीरें बरामद की हैं, जिनमें लड़कियां एक पर्चा पकड़े नजर आ रही हैं, जिसमें उनका नाम, वजन, लंबाई और रंग दर्ज है। मृतक लक्ष्मी के फोन से भी इसी तरह की तस्वीरें मिली हैं। इसके अलावा आरोपी के ठिकाने से तंत्र साधना से जुड़ी किताबें भी बरामद हुई हैं। पुलिस इन सभी सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित तंत्र साधना के पीछे असली उद्देश्य क्या था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...