back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DPS समेत दिल्ली के कई स्कूलों में एक बार फिर बम धमकी से मचा हड़कंप, कैंपस को कराया खाली, जांच जारी

राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस तरह की धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्‍कूल कैंपस खाली कराए और पुलिस को सूचना दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों को बम धमकी मिलने की घटनाएँ सामने आई हैं। राजधानी में यह धमकियां पिछले कई दिनों से लगातार जारी हैं। स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिलने के बाद स्‍कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल कैंपस को खाली करा दिया गया।

धमकी के बाद खाली कराया स्‍कूल कैंपस

राजधानी के शनिवार, 20 सितंबर की सुबह, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुतुब मीनार, और नजफगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित निकालकर कैंपस खाली करवा दिया।

सुबह 7 बजे से ही बच्चे और स्टाफ स्कूल में मौजूद थे, जिससे बम धमकी की खबर से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सभी बच्चों को कॉमन एरिया में इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी।

मामले में सर्च ऑपरेशन जारी

 

मामला संज्ञान में आते ही बम स्क्वॉड, फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीमें अलग-अलग स्कूल कैंपस में पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

पहले भी कई बार मिल चुकी है बम की धमकी

दिल्ली के स्कूलों में बम धमकी भरे मेल का सिलसिला लगातार जारी है और थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले कई महीनों से, कुछ ही दिनों के अंतराल पर नई धमकियां सामने आ रही हैं, जिससे न सिर्फ स्कूल प्रशासन बल्कि माता-पिता और छात्रों में भी सुरक्षा को लेकर भारी चिंता पैदा हो गई है।

हर बार ऐसी धमकियों के बाद बच्चों को स्कूल कैंपस से सुरक्षित बाहर निकाला जाता है, स्कूल बंद कर दिए जाते हैं और छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ता है। इस दौरान पुलिस की टीमें पूरे परिसर की सघन जांच करती हैं, ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे।

स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल 

अभी तक गनीमत रही कि ये सभी धमकियां फर्जी निकली हैं। साइबर सेल लगातार ई-मेल ट्रैक कर धमकी देने वाले तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। इस बीच, स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। लगातार इस तरह की धमकियों से ना केवल बच्‍चों में डर का माहौल है, बल्कि बच्‍चों के अभिभावकों को भी सुरक्षा का डर सता रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...