back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एयर इंडिया की पायलट सृष्टि की आ गई PM रिपोर्ट, जाने आखिर कैसे हुई मौत, योगी सरकार ने किया था सम्‍मान

एयर इंडिया की पायलट का मुंबई के अंधेरी में स्थित फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला कसना बताया जा रहा है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । एयर इंडिया की पायलट का मुंबई के अंधेरी में स्थित फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला कसना बताया जा रहा है, वहीं मृतका के परिजनों ने बेटी के प्रेमी पर आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मृतका को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के हाथों सम्‍मानित भी किया जा चुका है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के आजाद चौक के शिवपुरी में रहने वाली सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थी। रविवार की रात सृष्टि ड्यूटी के बाद 12.30 बजे अपने फ्लैट पर पहुंची और उसने अपने दोस्‍त आदित्‍य पंडित (27 वर्ष) के साथ खाना खाया था। वहीं उसने गोरखपुर में अपने घर मां से बात की। पुलिस के मुताबिक, आदित्‍य ने पूछताछ में बताया कि वो सृष्टि के फ्लैट से दिल्‍ली अपने घर जाने के लिए रात 1.29 बजे निकला था इसके बाद रात 2 बजे के करीब सृष्टि ने उसे कॉल करके बताया कि वो सुसाइड करने जा रही है। तब तक वह मुंबई से 35 किलोमीटर दूर जा चुका था। 

इसके बाद वह वापस लौटा और अपनी एक महिला मित्र को बुलाकर सोमवार की सुबह 5 बजे दूसरी चाबी से फ्लैट का ताला खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो सृष्टि पंखे से चार्जिंग केबल के सहारे लटकी हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी। 

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका सृष्टि के चाचा विवेक तुली का आरोप है कि जब बेटी ने सुसाइड करने की बात कही थी, तो आदित्‍य ने पुलिस को खबर क्‍यों नहीं दी? परिवार का ये भी आरोप है कि आदित्य ने क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ भी की है। फिलहाल मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । घटना स्थल से सृष्टि का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। 

सृष्टि के पिता भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में हुए थे शहीद 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सृष्टि ने साल 2023 में एयर इंडिया को ज्‍वॉइन किया था। उसके पिता मेजर नरेन्‍द्र कुमार भारतीय सेना में थे। वे साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में शहीद हो गए थे। सृष्टि के बाबा को दो बार सेवा मेडल से सम्‍मानित किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्लाइट बुक करने से पहले हो जाए सावधान! 50% उड़ानों में तकनीकी खराबी, संसदीय रिपोर्ट ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, जानिए क्या कहती है...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। संसदीय समिति की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵