back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, गांधी परिवार के एक और सदस्य की संसदीय पारी शुरु

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली है, वह गांधी परिवार से संसद पहुंचने वाली नौवीं सदस्य हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली है, वह गांधी परिवार से संसद पहुंचने वाली नौवीं शख्स हैं। प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। आज संसद में यह दृष्‍य देखने को म‍िला कि पद की शपथ लेते समय प्रतीक के तौर पर प्रियंका गांधी के हाथ में संविधान की लाल प्रति भी थी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भारत गठबंधन ने यह मुद्दा उठाया था कि संविधान खतरे में है, इस मुद्दे से उन्हें लोस चुनाव में फायदा हुआ था। बाद में जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादा सफलता नहीं मिली तब भी उनके भाई राहुल गांधी द्वारा संविधान का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है। 

भाई राहुल गांधी के नक्शेकदम पर प्रियंका 

लोकसभा में पहले दिन प्रियंका गांधी ने हाथ में संविधान देखकर ऐसा लग रहा है कि वह भी अपने भाई राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चल रही हैं, उन्होंने जानकारी दी है कि संविधान के मुद्दे को कांग्रेस आगे बढ़ाएगी। शपथ लेने के बाद अपनी सीट की ओर बढ़ते हुए प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को प्रणाम किया, फिर भाई-बहन ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया। प्रियंका गांधी के साथ सांसद रवींद्र चव्हाण ने भी शपथ ली। रवींद्र चव्हाण ने महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव जीता है। 

प्रियंका गांधी-नेहरू खानदान की संसद पहुंचने वाली 9वीं सदस्य 

आपको बतादें कि प्रियंका गांधी संसद पहुंचने वाली गांधी-नेहरू खानदान की नौवीं सदस्य हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी की भी एंट्री हो गई है। फिलहाल गांधी परिवार के तीन सदस्य सांसद हैं। सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद हैं जबकि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...