back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: महिला कर्मियों के हाथ रहेगी मतगणना की कमान, 3 दिसंबर को 16 से 18 राउंड में संपन्न होगी मतगणना

Jagdalpur News: बस्तर जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना 03 दिसंबर को होगी निर्वाचन आयोग ने मतगणना से जुड़ी सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

जगदलपुर, हि.स.। बस्तर जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना 03 दिसंबर को होगी निर्वाचन आयोग ने मतगणना से जुड़ी सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बस्तर जिले में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि महिला कर्मियों को मतगणना की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, उनकी ट्रेनिंग भी पूरी हो गई है। बस्तर जिले के तीन विधानसभा जगदलपुर, चित्रकोट एवं बस्तर की गणना 16 से 18 राउंड में की जाएगी।

EVM की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे

इस दौरान ईवीएम की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे और प्रत्येक टेबल पर भाजपा-कांग्रेस के 14-14 एजेंट मौजूद रहेंगे। जगदलपुर विधानसभा के 1770 डाक मतपत्र के लिए 4 अतिरिक्त एजेंट नियुक्ति किए जा रहे हैं। दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों की तरफ लगभग 40 एजेंट मतगणना के दौरान मतगणना स्थल मॉडल कॉलेज में मौजूद रहेंगे। बाकी दलों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों के एजेंट भी मतगणना के दौरान मॉडल कॉलेज में रहेंगे।

3 दिसंबर को डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे होगी शुरू

मॉडल कॉलेज में होने वाली मतगणना को लेकर राजनैतिक दलों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। 03 दिसंबर को डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेंगे और उसकी मतगणना होगी। बताया जा रहा है कि पहले राउंड की मतगणना के साथ डाक मतपत्र के नतीजे या कहें रुझान जुड़कर सामने आएंगे। सुबह 10 बजे तक पहले राउंड में कौन आगे और कौन पीछे इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

नारीशक्ति ने मतदान कार्य में मिले दायित्व का किया बखूबी निर्वहन

पहले चरण के प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर विजय दयाराम ने महिला अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि नारीशक्ति ने मतदान कार्य में मिले दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। उनके कार्यों की सराहना राज्य स्तर पर हुई है। इसी वजह से उन्हें अब मतगणना का काम दिया जा रहा है। वे गणना सुपरवाइजर, सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका में होंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Chhattisgarh: मोदी सरकार-1 में केंद्रीय मंत्री, अब मिला छत्तीसगढ़ के CM का पदभार; जानें कौन हैं विष्‍णुदेव साय

रायपुर, रफ्तार डेस्क। भाजपा को तीनो राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में काफी मशक़्क़त करनी पड़ रही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...