back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे विष्णुदेव साय, रमन सिंह हो सकते है विधानसभा के स्पीकर

Chhattisgarh CM news: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे विष्‍णुदेव साय, बीजेपी ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह विधानसभा के स्पीकर...

रायपुर, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे विष्‍णुदेव साय, बीजेपी ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह विधानसभा के स्पीकर का पदभार संभाल सकते है। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ही विधायक दल की बैठक में विष्‍णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसपर सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने अपनी सहमति जताई। जिसके बाद बीजेपी की हाई कमान ने भी विष्‍णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी, अब जल्द ही साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं

भाजपा ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुन लिया है। वह आदिवासी समाज से हैं। साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने है। साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्यमंत्री और दो बार बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभाल चुके हैं। वर्ष 2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार आयी तो उन्हें केंद्रीय मंत्री का पदभार सौपा गया था।

विष्णुदेव साय के सीएम बनने से बीजेपी को भविष्य में झारखंड में मिल सकता है लाभ

साय ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेसी प्रत्याशी को 25,541 वोट के अंतर से यह चुनाव हराया है। उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से 87604 वोट मिले हैं। साय ने एक लंबी राजनीतिक पारी खेली है। वह आदिवासी समाज से आते हैं। भाजपा का आगे झारखंड में भी आदिवासी वोटो पर ध्यान है। जिसके लिए उन्हें आदिवासी समाज से एक अनुभवी राजनेता, छत्तीसगढ़ के सीएम के रूप में मिल गया है। जिसका बड़ा लाभ बीजेपी को आगे चलकर झारखण्ड में भी देखने को मिल सकता है।

पूर्व सीएम का विष्णुदेव साय के लिए बयान

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने साय के लिए कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है की बात है प्रदेश में एक योग्य उम्मीदवार को मुख्यमंत्री का कार्यभार सौपा जा रहा है। विष्णुदेव साय नए अवसर के साथ जरूर सफल होंगे। पार्टी में सबकी जिम्मेदारी तय है।

विष्णुदेव साय का बयान

मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के किये गए वादों को पूरा करेंगे, साय ने एक तय तारीख तक किसानो को बोनस देने का भी ऐलान किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵