back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CGBSE 10th Result 2024: सीजी बोर्ड में सिमरन शब्बा ने किया 10वीं टॉप, बताया सफलता का राज

CGBSE 10th Result 2024: जशपुर जिले की सिमरन शब्बा ने 99.5 प्रतिशत अंको के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में एक तरफ चुनावी माहौल है तो दुसरी तरफ बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों के परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमे जशपुर जिले की सिमरन शब्बा ने 99.5 प्रतिशत अंको के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है।

अपने स्कूल के साथ साथ अपने माता पिता का भी नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया

वह जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की विद्यार्थी है। उसने अपने स्कूल के साथ-साथ अपने माता पिता का भी नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 9 मई 2024 को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए। कहते है सच्चे दिल से मेहनत की जाए तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसी ही कहानी है छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं बोर्ड की टॉपर सिमरन शब्बा की। वह एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिताजी दर्जी का काम करते हैं और मां एक गृहणी हैं। लेकिन सिमरन शब्बा ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया कि परीक्षा में अव्वल आने के लिए कड़ी मेहनत की जरुरत होती है।

वह एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं

उनके अनुसार वह रोजाना 7 घंटे की पढ़ाई किया करती थी। उन्होंने अपने अव्वल आने का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ अपने शिक्षकों को भी दिया है। सिमरन शब्बा के अनुसार इन सब ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया था। सिमरन शब्बाके अनुसार उनका अपने राज्य में 10वीं की परीक्षा में अव्वल आने का सपना पूरा हो गया है। अब वह आगे देश की प्रतिष्ठित परीक्षा, जिसके माध्यम से देश की सेवा करने का मौका मिलता है, यानि यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करना चाहती है। सिमरन का कहना है कि वह एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। जिसके लिए वह काफी मेहनत करेंगी। सिमरन अपनी आगे की पढ़ाई यानि 11वीं और 12वीं को गणित विषय के साथ जारी रखेंगी। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाकर अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नया टाइम टेबल जारी! UP Board की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, जानें जरुरी अपडेट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, UPMSP ने 2026 की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵