back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IT Raid: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के करीबियों के ठिकानों पर IT की रेड, Congress नेता और कई कारोबारी शामिल

Raipur: रायपुर में कांग्रेस नेता और कारोबारियों के खिलाफ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की आयकर विभाग की टीम के अधिकारियों ने आज छापे मारी।

रायपुर, हि.स.। छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्यमंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने आज सुबह दबिश दी। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की आयकर विभाग की टीम के अधिकारियों ने भगत के अंबिकापुर स्थित आवास सहित रायपुर और भिलाई के बड़े बिल्डर और कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपितों में शामिल है। विभाग की कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

इन जगहों पर भी हुई रेड

अंबिकापुर स्थित केना बांध इलाके में स्थित और रायपुर विधायक कालोनी स्थित पूर्वमंत्री भगत के घर पर अधिकारी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। भगत के 10 से ज्यादा कारोबारी ठिकानों पर दबिश दी गई है। यह कार्रवाई अंबिकापुर, रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत कई स्थानों पर चल रही है। राजधानी रायपुर के राजीव नगर में चंद्रभान शेरवानी के घर, लॉ विस्टा में कारोबारी अमर होरा के घर , कारोबारी राजू अरोरा, कैलाश बजाज तथा टीटू छाबड़ा के घर पर भी दबिश दी गई है।

इन कारोबारियों के खिलाफ इंकम टैक्स की रेड

इसके अलावा दुर्ग के बिल्डर अजय चौहान के घर और ऑफिस में में भी छापा मारा गया है । दुर्ग की हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज, एसके केजरीवाल के घर, भिलाई और तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के घर, मारुति सुजुकी एरिना के मालिक संदीप जैन समेत दुर्ग में राइस मिलर विनीत गुप्ता के ठिकानों पर भी छापा मारा गया है।

भूपेश बघेल के करीबियों के ठिकानों पर हमला

बताया गया है कि आयकर विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी व उनके बेटे चैतन्य बघेल के रियल एस्टेट के बिजनेस में पार्टनर पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी छापा मारा गया गया है। टीम पप्पू बंसल के खुर्सीपार भिलाई स्थित निवास पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम ने भिलाई के रियल एस्टेट कारोबारी अजय चौहान के इंपीरियल रिसोर्ट में सुबह 5 बजे दबिश दी। यहां 5 अफसर पूछताछ कर रहे हैं। अजय चौहान के कर्मचारियों के मोबाइल फोन अफसरों ने अपने पास रख लिए हैं। अजय चौहान रियल एस्टेट के क्षेत्र में बड़े कारोबारी माने जाते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रेडिट कार्ड की दुनिया में 1 अप्रैल से आएगा बड़ा बदलाव: आपका खर्च करने का तरीका बदलने वाला है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपके खर्च और लेनदेन पर कई नए नियम...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵