back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परीक्षाओं के चलते रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर रोक

Raipur News: आदेश का उल्लंघन करने पर नगर निगम और पुलिस विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

रायपुर, एजेंसी। कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने गुरुवार की देर शाम को बैठक लेकर नगर निगम रायपुर की सीमा के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रो के प्रयोग आगामी आदेश तक प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्कूल एवं महाविद्यालयीन परीक्षाओं तथा लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 04 एवं धारा 05 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए नगर निगम रायपुर की सीमा के अंतर्गत विना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया है। आदेश का उल्लंघन करने पर नगर निगम और पुलिस विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल रायपुर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर की जाएगी कार्रवाई

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशिष्ट परिस्थितियों में ही अनुमति देने के निर्देश दिए है। ध्वनि विस्तारक यंत्रो के लिखित पूर्वानुमति के पश्चात् ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जा सकेगा, लेकिन यह अनुमति किसी भी परिस्थिति में रात 10 बजे सुबह 6 बजे के बीच की अवधि के लिए नही दी जाएगी। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी स्कूली और महाविद्यालयीन परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए संबंधित क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर निर्देशानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE Board Admit Card 2026 जारी, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र जानिए कैसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...