back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 12 लोगों की मौत और 15 घायल; पीएम ने जताया दुख

Durg Bus Accident: राज्य के दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस के 50 फीट गहरी खाई में गिर जाने से उसमे सवार 12 लोगों की मौत हो गयी है। बस दुर्घटना में दो महिलाओं की भी मौत हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। राज्य के दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस के 50 फीट गहरी खाई में गिर जाने से उसमे सवार 12 लोगों की मौत हो गयी है। बस दुर्घटना में दो महिलाओं की भी मौत हो गई है।

रेस्क्यू टीम ने देर रात तक अपना बचाव अभियान जारी रखा

मिली जानकारी के अनुसार 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह बस कर्मचारियों को रात के समय ड्यूटी पूरी हो जाने के बाद वापस उनके घर छोड़ने जा रही थी। मगर वापस जाते समय बस एक गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। इस बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के 40 के करीब कर्मचारी सवार थे। बस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। रेस्क्यू टीम ने देर रात तक अपना बचाव अभियान जारी रखा।

पुलिस की जानकारी के अनुसार यह घटना 9 अप्रैल को रात 08:30 बजे हुई

पुलिस के अनुसार, जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया और जल्दी से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि शवों और घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने जानकारी दी की खाई से बस को निकालने की भी पूरी कोशिश जारी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह घटना 9 अप्रैल को रात 08:30 बजे हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को दुखद बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को दुखद बताया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को दुखद बताया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया है और अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...