back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Political Crisis: सुनीता केजरीवाल बनेंगी मुख्यमंत्री? विधायकों और मंत्रियों ने सीएम आवास पर की मुलाकात

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार के सभी मंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से 2 अप्रैल 2024(मंगलवार) को दोपहर मुख्यमंत्री आवास मिलने पहुंचे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसकी चर्चा जोरो पर चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार के सभी मंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से 2 अप्रैल 2024(मंगलवार) को दोपहर मुख्यमंत्री आवास मिलने पहुंचे। केजरीवाल की पत्नी के साथ इन सब की मुलाकात से पहले से चल रही अटकलों को और बल मिला है। यह अटकले सुनीता केजरीवाल को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने की चल रही थी। अब आम आदमी पार्टी के नेताओं और दिल्ली के मंत्रियों की सुनीता केजरीवाल के साथ मुलकात से केजरीवाल की पत्नी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना है।

आप के विधायक और दिल्ली सरकार के सभी मंत्री सुनीता केजरीवाल से मिले

मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के 55 विधायकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली में 62 विधायक हैं। इनमे से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जुडिशल कस्टडी में हैं। बचे 4 विधायक अभी दिल्ली से बाहर हैं। वहीं दिल्ली के मंत्रियों में आतिशी मार्लेना, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राज कुमार आनंद और कैलाश गहलोत का नाम शामिल है। जो सुनीता केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे।

अरविंद केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने में मुश्किलें आ सकती है

उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में भेज दिया है। वहीं अब अरविंद केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने में मुश्किलें आ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ऐसे में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार सौपने की सोच रही है। अगर ऐसा होता है तो सुनीता केजरीवाल को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिल्ली की जनता के लिए सारे निर्णय लेने होंगे। वैसे भी सुनीता केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान से रविवार को लोकतंत्र बचाओ रैली से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत का संकेत दे चुकी हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵