back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा के लखपति महेश व कांग्रेस के करोड़पति लखमा के बीच सीधा मुकाबला, उपनाम के हिसाब से ही दोनों के पास संपत्ति

Loksabha Election: बस्तर लोकसभा चुनाव में जिन दो प्रमुख उम्मीदवारों के मध्य सीधा मुकाबला होना है, उनमें भाजपा के महेश कश्यप लखपति हैं, तो कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा करोड़पति हैं।

जगदलपुर, (हि.स.)। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 10 बस्तर (अजजा) के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि के बाद गुरुवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के बाद 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक भारतीय साक्षर पार्टी के राजाराम नाग का नामांकन निरस्त कर दिया गया। बस्तर लोकसभा चुनाव में जिन दो प्रमुख उम्मीदवारों के मध्य सीधा मुकाबला होना है, उनमें भाजपा के महेश कश्यप लखपति हैं, तो कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा करोड़पति हैं।

दोनों उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा

महेश कश्यप 30.86 लाख के स्वामी हैं, वहीं कवासी लखमा 1.63 करोड़ के आसामी हैं। कवासी लखमा के पास जहां हाथ खर्च के रूप में 16.21 लाख रुपये है। वहीं महेश के पास 1.98 लाख रुपये हैं। इसके अलावा महेश के पास 17.50 लाख की अचल संपत्ति है, तो लखमा ने अपने पास 1.13 करोड़ की अचल संपत्ति का ब्यौरा अपने हलफनामे में दिया है।

भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के नाम पर 06 बैंक खाते हैं

भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के नाम पर 06 बैंक खाते हैं, जिनमें कुल 03 हजार 725 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास एक कार 70 हजार, लोडर 05 लाख और एक ट्रॉली 42 हजार की है। आभूषणों में महेश के पास 57 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी है, जिनकी कुल कीमत 3.47 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास 7.88 एकड़ अचल संपत्ति है, जिसकी कुल कीमत 17.50 लाख रुपये है।

कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा के नाम 3 बैंक खाते हैं

कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा के पास हाथ में 16.21 लाख रुपये हैं, जबकि उनके 03 बैंक खातों में 8.20 लाख रुपये जमा हैं। लखमा के पास एक कार है, जिसकी कीमत 04 लाख रुपये आंकी गई है, वहीं आभूषणों में उनके पास 130 ग्राम सोना और 550 ग्राम चांदी है, जिसकी कुल कीमत 4.85 लाख है। उनके पास अचल संपत्ति 12.53 एकड़ है, जिसकी कीमत 1.13 लाख है, उनकी कुल संपत्ति 1.63 करोड़ है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...