back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India Canada Relation: म्यूजिक इंडस्ट्री पर दिख रहा भारत-कनाडा तनाव का असर, पंजाबी कलाकारों के दौरे रद्द

India Canada Relation: भारत और कनाडा के संबंधों में पैदा हुई खटास का असर पंजाबी सिंगर और फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ना शुरू, जानिए कौन से सिंगर के दौरे हुए रद्द?

चंडीगढ़, (हि.स.)। भारत और कनाडा के संबंधों में पैदा हुई खटास का असर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ना शुरू हो गया है। पंजाबी कलाकारों के भारत और कनाडा दौरे रद्द हो गए हैं।

भारत के मानचित्र से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटाने की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवादों में आए कैनेडियन सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ का भारत दौरा रद्द हो गया है। पंजाबी मूल के सिंगर शुभनीत लंबे समय से कनाडा में रह रहे हैं और वह 23 सितंबर से शो करने के लिए भारत आने वाले थे। शुक्रवार को शुभ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

शुभनीत उर्फ शुभ की यह प्रतिक्रिया, बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई द्वारा स्पॉन्सरशिप वापस लेने और 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक शो के रद्द होने के बाद आई है। शुभ का सिर्फ मुम्बई ही नहीं, पूरे भारत का दौरा रद्द हो गया है। उनके दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु सहित विभिन्न 12 शहरों में शो होने थे। बुक मॉय शो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। यह शो कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित होना था। शुभ को 23-25 सितंबर तक मुंबई में अपना शो करना था। इसके बाद 6 अक्टूबर को चंडीगढ़ और 7 अक्टूबर को लुधियाना में भी प्रस्तुति देनी थी।

पंजाबी गायक शंकर साहनी ने भी अपना कनाडा दौरा रद्द कर दिया है। साहनी ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी करके कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल पैदा होने से पंजाब सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। पंजाब और कनाडा एक-दूसरे के पूरक हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने निकट भविष्य में शुरू होने वाले कनाडा के सभी टूर व कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है। शंकर साहनी को कनाडा में कई लाइव शो करने थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर एक धमाके (Chandigarh Blast) की आवाज सुनाई दी है। जिसके बाद बाहर खड़ी गाड़ियों...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵