back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: भगवंत मान ने हरियाणा पुलिस के सीमा पर ड्रोन उड़ाने पर जताई आपत्ति, कहा- बैठक में उठाया मुद्दा

Farmer Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा पुलिस के पंजाब की सीमा में ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति जताई है।

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा पुलिस के पंजाब की सीमा में ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति जताई है। मान ने केंद्र सरकार और किसान संगठनों के मध्य गुरुवार रात दो बजे तक चली बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद रॉय, पीयूष गोयल की मौजूदगी में यह मुद्दा उठाया।

आंदोलनकारी किसानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग असहनीय है

मान ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से कहा कि आंदोलनकारी किसानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग असहनीय है। मान ने कहा कि डीसी पटियाला ने भी डीसी अम्बाला के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। मान ने कहा कि पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अफवाह या धमकी से हम डरते नहीं हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को भारत से अलग करने के लिए हरियाणा के साथ लगती राज्य की सरहद पर कंटीले तार लगाना जायज नहीं है। उन्होंने किसान संगठन शांति के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्फ्यू लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसानों की जायज मांगों का हल किया जाना चाहिए। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अफवाह या धमकी से हम डरते नहीं हैं। मान ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अब तक 54 किसान गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसानों को उकसाता है तो राज्य सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

जिस तरह से किसान और सरकार के बीच वार्ता चल रही है, इससे उम्मीद की जा सकती है कि रविवार शाम को चौथी दौर की वार्ता सफल रहे। ऐसा होना भी चाहिए, इससे किसानों के साथ साथ आम लोगो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵