बिहारशरीफ,12मई (हि.स.)। जिले में नूरसराय थाना क्षेत्र के शांति नगर गांव में बज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शांति नगर निवासी अजय पासवान की 45 वर्षिय पत्नि राजमंती देवी खेत से अपने घर की ओर जा रही थी कि अचानक वर्षा के साथ बज्रपात होने लगा जिससे बचने के लिए वह पेड़ के पिछे जा छिपी फिर भी वह बज्रपात की चपेट में आ गयी और झुलसने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वर्षा के बाद जब ग्रामीणों की नजर पडी तो परिजनों के साथ घटना स्थल पर जाकर मृतिका की पहचान की गयी. घटना की सूचना नुरसराय थाना पुलिस को दी गयी जो मौके पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद





