back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामले में सदन में हंगामा, तेजस्वी ने कार्य स्थगन कर मांगा जबाव

पटना, 22 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में एक बार फिर से मैट्रिक के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में सरकार को घेरा।उन्होंने आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में मैट्रिक परीक्षा मजाक बनकर रह गई है, केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) के पैटर्न पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कराने का दावा करती है लेकिन हर दिन प्रश्न पत्र लीक हो रहा है। एक बार फिर से मैट्रिक का प्रश्न पत्र आज लीक हुआ है, इसके पहले भी सोशल साइंस का प्रश्न पत्र लीक हुआ था, उस दिन भी सरकार से हमने जवाब मांगा था। तेजस्वी ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग रखी कि इस मामले पर कार्य स्थगन स्वीकार करते हुए सरकार से जवाब दिलवाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उसके बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही के दौरान भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि राजद विधायक लगातार वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं और मैट्रिक के पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵