back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘लालू की छत्रछाया में…’, चुनाव के बीच जननायक विवाद पर बोले तेजप्रताप यादव, तेजस्‍वी को बताया ढोंगी

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा लालू की छत्रछाया में रहते हुए कोई भी सच्‍चे जननायक नहीं बन सकता।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव का शोरगुल जारी है और इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में सियासी पारा भी गरम है। बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने चुनाव के बीच अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर तीखा राजनीतिक हमला किया है।

बिहार की सियासत में लालू परिवार के भीतर से एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी चीफ के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर सीधे निशाना साधते हुए राजनीतिक बयान दिया है।

तेजस्‍वी जननायक बनने का नाटक कर रहे है- तेज प्रताप यादव

 

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि, तेजस्वी यादव केवल लालू प्रसाद यादव की छत्रछाया में रहकर खुद को जननायक साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे जननायक वे हैं जो सीधे जनता से जुड़कर उनके बीच काम करते हैं, जैसे लालू प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी।

इन लोगों को जननायक कहना गलत- तेज प्रताप यादव 

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को जननायक कहना गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असली जननायक लालू प्रसाद यादव ही हैं और तेजस्वी को उनकी छत्रछाया से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच जाकर साबित करना होगा कि वे असली जननायक हैं।

पहले चरण में 6 नवंबर को होगा मतदान 

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 315 नामांकन रद्द और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इस बार राज्य के सियासी मैदान में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

परिवार के भीतर सत्ता और वर्चस्व की लड़ाई जारी 

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का यह बयान साफ तौर पर दिखाता है कि लालू प्रसाद यादव के परिवार और राजद के अंदर सत्ता और वर्चस्व की लड़ाई अभी भी जारी है, और भाई-भाई के बीच राजनीतिक मतभेद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चुनाव प्रचार-प्रसार और रैलियों के बीच तेज प्रताप यादव कई बार भाई तेजस्‍वी यादव पर निशाना साध चुके है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵