निर्मली,1मार्च (हि. स.)| पुलिस ने परसागढी दक्षिण पंचायत के पाण्डेय पट्टी वार्ड 10 में छापामारी कर 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला समेत दो कारोबारी को गिरफ्तार किया । सोमवार को अपर थानाध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में हुई इस छापामारी के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि यहां शराब का कारोबार किया जाता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर शराब के साथ आरोपी रीता देवी और हरिनंदन सरदार को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह जदिया थानाध्यक्ष गौतम शरण ओमी ने बताया कि इस मामले में एक केस दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया । हिन्दुस्थान समाचार /सुनील/चंदा




