back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दत्तक ग्रहण संस्थान से बंगाल के निःसंतान दंपति को दिया गया तीन माह की बच्ची

सहरसा,26 जून(हि.स.)। दत्तक ग्रहण संस्थान सहरसा में पालित 3 मास की बच्ची ममता को दत्तक नियमावली के अनुसार ठाकुर पुकुर, 24 परगना, कोलकाता से आए नि-संतान दंपति सोमा एवं कृष्णेंदु चक्रवर्ती को जिला पदाधिकारी के हाथो से शनिवार को दत्तक में दिया गया। सहरसा के इस संस्थान की यह 51वीं बच्ची थी। जिसे दत्तक में दिया गया। इसके 10 दिन पूर्व एक बच्ची को बंगलोर के दंपति को दिया गया था। इस संस्थान से अब तक 42 बच्चे देश के अंदर और 9 बच्चे विदेश में दत्तक में दिये जा चुके हैं।इस परित्यक्त बच्ची को सोनवर्षा राज से चाइल्ड लाइन टीम द्वारा लाया गया था और बाल कल्याण समिति के आदेश पर कोशी चौक स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में संरक्षित किया गया था। दत्तक प्राप्त करने वाली माता सोमा चक्रवर्ती बच्ची को हाथ में लेते ही आनंद में बहुत देर तक रोती रही। दत्तक माता पिता के विवाह के 9 वर्ष बीत चुके हैं और वे अब तक निसंतान थे। वे निजी व्यवसाय ( वाहन, कैटरिंग) में हैं।इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी , बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रणव सिंह (अध्यक्ष), संजीव सिंह, सैयद युसुफ हसन चिश्ती, दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक मनोज मिश्रा, संस्थान की आयाएं मानवी कुंज, मनोरमा आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

अथर्वी नाम का मतलब- Atharvi Name Meaning

Atharvi Name Meaning - अथर्वी नाम का मतलब : knowledgeable Person/ बुद्धिमान, ज्ञानीOrigin / उत्पत्ति : HinduRashi / राशि : Mesh /मेषLucky Gemstone /...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...