back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडो नेपाल की सीमा पर नेपाली लोगों की नहीं रुक रही आवाजाही

निर्मली,19 मई (हि.स.)।लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के वजह से बिहार सरकार ने 15 मई से राज्य में लॉकडाउन टू और इंडो-नेपाल सीमा पर आवाजाही बंद कर दिया हैं ।लेकिन उसके बाबजूद भी नेपाली लोगों की आवाजाही कुनौली बाजार में नहीं रुक रही हैं।नेपाली लोगों की आवाजाही पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो बाजार में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता हैं। इंडो-नेपाल के सीमा सील के बाद भी नेपाल सप्तरी जिला के दस गांव के काफी तादाद में लोग प्रति दिन रोजमर्रा की सामग्री खरीदने के लिए सीमावर्ती बाजार आते हैं। लेकिन जब से इंडो नेपाल का सीमा सील किया गया हैं।तब से नेपाली लोगो की आवाजाही और ही बढ़ गया हैं। नेपाली लोगों की सुविधा भी यहां के व्यपारियों के द्वारा बखूबी दिया जाता हैं। बेरोकटोक से कारोबार चल रहा हैं देखने पर आगे से दुकानों का शटर बंद हैं। अंदर से बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ रहती हैं। मेडिसिन,राशन,सब्जी की दुकाने जहां सात से 11 बजे तक खुलती हैं। वहीं कुनौली बाजार में कुछ दुकाने अहले सुबह चार बजे से लेकर शाम सात बजे तक खुली रहती हैं। दिखावे के लिए बाहर से दुकान का शटर बंद हैं। लेकिन अंदर में ग्राहक हैं। इस पर पुलिस प्रसाशन का नजर नहीं हैं। एक तो पुलिस तंत्र में खास कमजोरी रहा हैं कि बाजार में जब भी पुलिस वाहन प्रवेश करता हैं तो साइरन बजाते । कई व्यपारी साइरन की आवाज सुनते हैं अपनी -अपनी शटर में ताला लगा देता हैं । आज सुबह साढ़े नौ बजे कुनौली बाजार में शीतल चौक से लेकर मछली हाट तक सब्जी मार्केट लगा हुआ था। जबकि सब्जी ठेला ,रिक्शा पर घूम घूम कर बेचने का लॉकडाउन में हिदायत था।लेकिन उसके बाद भी जगह -जगह सब्जी रख कर बेच रहे थे। उसी दरमियान कुनौली पंचायत के एक युवक घर के वास्ते किराना सामग्री खरीद कर जा रहे थे। उसे कुनौली थानाध्यक्ष राम इकबाल पासवान ने इसलिए दो डंडा लगा दिये वो मीडियाकर्मी से बात कर रहा था।उसे यह शक हो गया कि कहीं पुलिस प्रशासन की व्यवस्था का पोल ना खोल दे जबकि वह युवक सात महीना थाना का गाड़ी भी चला चुका हैं। मीडिया कर्मी से कहने लगा कि आपने तो मुझे मारते देखा इसमे हमने कौन सा गलती कर दिए थे जो हमपे लाठी चार्ज कर दिया। कोरोना संक्रमण से नेपाल का भी स्थिति ठीक नही हैं।अगर इस विषम परिस्थिति में इंडो -नेपाल की सीमा पर पूर्ण रूप से नेपाली लोगों का आवाजाही बंद नहीं किया गया तो कुनौली भी इससे अछूता नहीं रहेगा। एसएसबी 45 वीं बटालियन कुनौली कैम्प के इंचार्ज रंजीत कुमार नायक ने बताया कि एसएसबी के द्वारा लॉक डाउन के पालन हेतु सख्ती बरती जा रही हैं।एसडीएम नीरज नारायण पांडेय ने कहा कि इंडो-नेपाल की सीमा शील हैं और आवागमन पर रोक के लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा सीमा पर पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार /सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में बड़ा एक्शन: पीएम बनते ही बालेन शाह का कड़ा कदम, पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बनते ही Balen Shah एक्शन मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵