back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री हर घर नल जल योजना की स्थिति बदहाल, निजी बोरिंग के सहारे ग्रामीणों की बुझ रही प्यास

भागलपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गोराडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री हर घर नल जल योजना बदहाल स्थिति में है। इस योजना में हर घर में पानी पहुंचाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया। लेकिन इसका परिणाम आशा की विपरीत दिख रहा है। कहीं काम आधा अधूरा है, तो कहीं कछुआ गति से काम चल रहा है। आम लोगों को पीने का शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है। हर घर नल का जल पहुंचाने की योजना मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट अगरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-15 गोहारियो गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण स्थानीय बोरिंग वालों के रहमों करम पर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। गोहारियो गांव के यादव टोला में लगभग 50 घर की आबादी है, लेकिन किसी घर में जल नल योजना का कनेक्शन अभी तक नहीं पहुंचा है। गांव में लगे चार सरकारी चापानल खराब पड़े हैं। ग्रामीणों के चापानल ने भी पानी का लेयर नीचे जाने के कारण काम करना बंद कर दिया है। चापानल को मरम्मत के लिए ग्रामीण कई बार विभाग के समक्ष गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हुआ। विभागीय लोगों के कहने पर भी चापाकल का मरम्मत नहीं हो सका है। ग्रामीण मेंही लाल यादव, अनिल, संतोष, फंटूश, इंदल, छक्कू, नाजे, शंकर यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर पंचायत से प्रखंड के पदाधिकारियों को कई बार जानकारी दी गयी। लेकिन समस्या जस का तस बनी हुई है। गांव में बजरंगी यादव व अजय यादव के निजी बोरिंग है। दिन में तीन बार लाइन लगा कर ग्रामीण पानी भरते हैं। बिजली नहीं रहने से परेशानी अलग होती है। उल्लेखनीय है कि यहां नल जल योजना का कार्य प्रगति पर है। बोरिंग का कार्य हो चुका है। टंकी लगाने के लिए मकान का निर्माण हो चुका है। आपूर्ति के लिए पाइप बिछाया गया है, लेकिन अब तक घर-घर पानी का टोटी नहीं पहुंचा है। ग्राम पंचायत सदस्य जयकांत यादव ने बताया कि यह लगभग 15 लाख रुपये की योजना है। 11 लाख का काम हो चुका है। बोरिंग का मोटर टेस्टिंग में ही जल गया है। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵