दरभंगा, 4 जून (हि.स.)। मुखिया महासंघ प्रखंड कमिटी हनुमाननगर की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचोभ मुखिया सह मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने की। बैठक में पंचायत राज संशोधन अध्यादेश को लेकर बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। साथ ही इस फैसले को मूर्त रूप देने में सरकार को सहयोग प्रदान करने वाले सभी कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद् सदस्यों सहित सभी राजनीतिक दल के नेताओं के प्रति आभार जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय दिवस मनाया गया। मौके पर मुखिया सह महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग मुखिया महासंघ लगातार सरकार से कर रही थीं। इसको लेकर पूर्व में कई आन्दोलन भी किया गया। एक तरह से सरकार ने यह फैसला महासंघ के आन्दोलन के दबाव में भी लिया है। इसीलिए हम इस फैसले को महासंघ की जीत मानते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा





