back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-भारती के दस बच्चों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा में लहराया परचम

बेगूसराय, 04 अप्रैल (हि.स.)।राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मभूमि बेगूसराय में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। देश में होने वाली किसी भी परीक्षा में यहां के बच्चे लगातार परचम लहराते रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के विश्वनाथ नगर में स्थित भारत-भारती विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। नेशनल टेस्टिग एजेंसी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कुल प्रवेश परीक्षा 2021 में इस विद्यालय के 22 बच्चों ने भाग लिया था। एनटीए द्वारा जारी स्कोर के आधार पर सभी बच्चे क्वालीफाईड हुए, जिसमें दस छात्रों का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान सैनिक स्कुल में नामांकन के लिए हुआ है। सैनिक स्कूल, नालंदा के लिए नीरू निरंजन, अभिजीत कुमार एवं हरिओम तथा सैनिक स्कूल गोपालगंज के लिए आदित्य आनंद, अदनान अंसारी, नितिन कुमार, संभव कुमार एवं अंशु मिश्रा का चयन हुआ है। वहीं, सैनिक स्कूल सतारा के लिए आयुष कुमार एवं मनुभव का चयन हुआ है। सभी छात्रों का चयन सामान्य कोटि में हुआ है। सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों में उत्साह का माहौल है। रविवार को विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी शिक्षकों एवं छात्रों ने कड़ी मेहनत कर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन ही सफलता प्राप्ति का एक मात्र साधन है। परिस्थितयाँ कितनी भी प्रतिकूल हो अगर मन में सच्ची भावना एवं पर्याप्त मेहनत की निष्ठा हो तो सफलता कदम चूमती है। इस सफलता पर बेगूसराय पब्लिक स्कूल एशोसिएसन के महासचिव मुकेश कुमार प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष मजाहिर जकारिया, आजीवन सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं डॉन बॉस्को स्कूल के निदेशक अभितोष कुमार मधुकर आदि ने बच्चों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...