back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉकडाउन के मद्देनजर एसडीओ व एसडीपीओ ने शहर का लिया जायजा

सहरसा,04 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सदर एसडीओ एवं एसडीपीओ ने सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क वालों को चेतावनी के साथ दंड वसूल करते हुए दो मास्क भी उपलब्ध कराया गया। सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने कहा कि राज्यव्यापी लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिला प्रशासन की तत्परता एवं मुस्तैदी से बजारों एवं सड़को पर आवाजाही में थोड़ी कमी है। वही लॉकडाउन एवं सख्ती के बाद संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी हो रही है एवं बाजारों को खोलने में थोड़ी छूट दी गई है।सुबह 11 बजे की जगह अब दो बजे बाजार बंद हो रहे हैंं।श्रेणीवार दुकानों को खोलने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर बंदी का जायजा लिया।जिसमें अकारण सडकों पर घूमने वालों की जमकर क्लास लेकर बिना मास्क के घूमने वालों को जुर्माना के बाद दो मास्क दिया गया।साथ ही सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही करते वाहनों से भी जुर्माने की राशि वसूल कराने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। वहीं लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेवजह लोग सड़कों पर ना आए।कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।ऐसे में लॉकडाउन का पालन सबों को करना चाहिए। साथ ही गाइडलाइन का पालन आम लोगों के सहयोग से ही संभव हो सकता है।उन्होंने आम लोगों से अपील करते कहा कि आवश्यक होने पर ही घरों से निकलेंं। इसके रोकथाम के लिए सबों के सहयोग की जरूरत है। घरों से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने व्यवसायियों से भी निर्धारित समय पर दुकान खोलने व बंद करने एवं मास्क लगाकर दुकानदारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेबजह घूमने वालों को कड़ी हिदायत दी गयी एवं ज्यादा पैसेंजर्स लोड करने के कारण कई वाहनों को भी फाइन कर जुर्माने की राशि वसूल की गई। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...