सहरसा,16 मई(हि.स.)। स्थानीय सहरसा बस्ती वार्ड न. 33 स्थित मकतब आयशा में रविवार को नए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की गई। इस वैक्सीनैशन सेंटर का उद्घाटन सदर एसडीओ शंभू नाथ झा, एसडीपीओ संतोष कुमार,पूर्व वार्ड पार्षद ओवेश करनी उर्फ चुन्ना एव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि (वार्ड 33)ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एसडीओ एव एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से कहा कि वैक्सीनैशन को मूर्त रूप देने के लिए और वैक्सीन लेने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में भी नए सेंटर का आज शुभारंभ किया गया है।सभी वैक्सीन लेने वाले कोरोना गाइड का पालन करते हुए, बेवजह भीड़ ना लगाते हुए वैक्सीन लेने की अपील की। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एव समाज सेवियों को भी इस नए केंद्र खुलवाने मे बढ़ चढ़ कर प्रयास करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। सर्वप्रथम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हारुण और हटिया गाछी की महिला शालिनी पूजा को वैक्सीन देकर वैक्सीनैशन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर समाज सेवी मो तारिक खान, मो कौसर, मो सज्जाद, अबु वकर, महबूब आलम और अवनीश कुमार वर्मा, प्राचार्य, सहरसा पब्लिक स्कूल उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय




