back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाल्मीकिनगर में तिरहुत नहर से बालू माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है अवैध उत्खनन

बगहा, 26अप्रैल(हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा स्थित वाल्मीकिनगर में सरकार द्वारा खनन पर रोक लगाने के बावजूद भी खनन माफियाओं का उत्खनन बददस्तूर जारी है। गंडक बराज के जीरो आरडी से निकली मुख्य तिरहुत नहर समेत अन्य कई जगहों पर अवैध खनन कर माफियाओं द्वारा बालू निकासी की जा रही है। भेड़िहारी करमहवा टोला के समीप से होकर गुजरी तिरहुत नहर से माफियाओं के द्वारा खननकर सरकारी और गैर सरकारी कार्यों में महंगे दामों पर आपूर्ति की जा रही है, इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों की माने तो अवैध खनन को रोकने के लिए तिरहुत नहर विभाग के कनिय अभियंता और सहायक अभियंता से कई बार गुहार भी लगाई जा चुकी है। फिर भी अवैध खनन जारी है। खनन से नहर के बांध पर खतरा मड़राने लगा है। भविष्य में 19 आरडी की तरह सीपेज की समस्या उतपन्न होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बीचों बीच से गुजरी मुख्य तिरहुत नहर के तल से बड़े पैमाने पर अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण को खतरा उत्पन्न होने की संभावना है। अधीक्षण अभियंता अंचल डिवीजन बेतिया हरिकेश्वर राम ने बताया कि सूचना मिली है जांच कराई जा रही है। मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵