back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सहरसा-बांद्रा व कोशी एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन का किया विस्तार

सहरसा,25 जून(हि.स.)। पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से चलायी जा रही 28 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है। इन गाड़ियों का मार्ग, ठहराव एवं समय पूर्ववत रहेगा। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 05531 सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचलन अवधि का विस्तार 29 अगस्त तक किया गया है। 05532 अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार 30 अगस्त तक किया गया है। 05529 सहरसा- आनंद बिहार टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचलन अवधि का विस्तार 25 अगस्त तक किया गया है वही 05530 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचलन अवधि का विस्तार 26अगस्त तक किया गया है। उन्होंने बताया की सहरसा से बांद्रा सुपरफास्ट सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है।कोरोना संक्रमण में जून अंत तक ही ट्रेन का परिचालन होना था।लेकिन अब इसमें विस्तार किया गया है। पूर्णिया कोर्ट हटिया कोसी एक्सप्रेस के परिचालन में भी विस्तार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...