back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवादा जिले में सूर्य मंदिर पोखर की खुदाई में मिली हरि नारायण जी की दुर्लभ पौराणिक प्रतिमा

समाजसेवी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रखर नेता धनंजय कुमार उर्फ बिट्टू ने बताया कि गांव में जहां भी खुदाई होती है ,दुर्लभ और पौराणिक प्रतिमाओं का मिलने का सिलसिला लगातार जारी है ।

नवादा , हिन्दुस्थान समाचार। जल जीवन हरियाली मिशन के तहत नवादा जिले के सदर प्रखंड के समय चल रहे सूर्य मंदिर पोखर की खुदाई के दौरान भगवान श्री हरि नारायण जी की दुर्लभ पौराणिक प्रतिमा मिली है। विशेषज्ञों ने इस प्रतिमा को पाल काल निर्मित बताया है जो कीमती अष्ट धातु के बने हैं। इसके पूर्व भी इस तालाब से कई देवी देवताओं के दुर्लभ प्रतिमाएं भी मिल चुकी है।

प्रतिमा को सुरक्षित व संरक्षित नहीं किया जा रहा

समाजसेवी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रखर नेता धनंजय कुमार उर्फ बिट्टू ने बताया कि गांव में जहां भी खुदाई होती है ,दुर्लभ और पौराणिक प्रतिमाओं का मिलने का सिलसिला लगातार जारी है । यह हमारे गांव के लिए बेहद खुशी की बात है।लगातार दुर्लभ बहुमूल्य पौराणिक प्रतिमाओं का मिलना गांव के सुनहरे गौरवशाली अतीत को दर्शाता है।जहां कहीं भी खुदाई होता है वहां पर पौराणिक प्रतिमा ही निकलती है पर दुख इस बात की है कि प्रतिमा को सुरक्षित व संरक्षित नहीं किया जा रहा है। पिछले वर्ष दुर्लभ प्रतिमा की चोरी हो जाने से ग्रामीण बेहद दुखी है।

अर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हाथों में जांच की सौंपे जिम्मेवारी

उन्होंने कहा कि अपने गांव के तमाम युवा साथी एवं नवादा जिले के तमाम मीडिया व अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि सरकार इलाकों का उत्खनन करा कर अर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हाथों में जांच की जिम्मेवारी सौंपे। ताकि हमारे गांव के गौरवशाली अतीत को प्रमुखता से दिखलाने में मदद हो। जिससे आने वाले पीढ़ियों को हम अपने गौरवशाली अतीत के बारे में जानकारी दे सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...