back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाढ से बचाव के लिए शीघ्र ही बनवाया जायेगा सुरक्षात्मक गाईड बांध: राम सिंह

बगहा, 17जून(हि.स.)। बगहा विधायक राम सिंह ने गुरुवार को विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौराकर पीड़ितों की समस्या सुनी ।साथ ही शीघ्र ही समस्या के मद्देनजर समाधान करने का आश्वासन लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव को लेकर रायबारी महुअवा, सलहा बरिअरवा पंचायत से लेकर सिसवा बसंतपुर पंचायत तक सुरक्षात्मक गाईड बांध निर्माण कार्य करायी जाएगी,ताकि बाढ़ प्रभावित इन सभी पंचायतों को निजात मिल सके। विधायक ने बाढ़ प्रभावित बरवा,डोभी टोला,सिसवा,हरपुर,हरदी समेत दर्जनों गांव का दौराकर बाढ से बचाव एवं राहत दिलाने का भरोसा लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि बरसात बाद वे सुरक्षात्मक गाईड बांध निर्माण कार्य कराने के लिए विभागीय मंत्री समेत पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे तथा आने वाले समय में प्रयास करेंगे, कि बाढ़ पूर्व मसान नदी के तटीय इलाकों में सुरक्षात्मक गाईड बांध निर्माण कार्य हो सके। विधायक ने कहा कि गाईड बांध निर्माण कार्य हो जाने से लगभग आधा दर्जन से अधिक पंचायत के लोगों को बाढ़ से निजात मिल सकेगी और हजारों एकड़ में लगाये गये फसले बर्बाद नही होगें। विधायक ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पतिलार मे हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान की जांच की। वैक्सिनेशन को लेकर अपने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सक मो. युनूस से वैक्सिनेशन संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि कार्य मे लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर रितु जयसवाल,भाजपा जिला महामंत्री भूपेन्द्र नाथ तिवारी,मंङल अध्यक्ष बृजेश प्रसाद समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵