back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना के बड़े व्यवसायी, मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की हत्या, बदमाशों ने कार से उतरते ही मारी गोली

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से एक सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां बदमाशों ने बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका को गोली मारकर हत्या कर दी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे बिजनेसमैन गोपाल खेमका को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गोपाल खेमका पटना के बड़े व्यवसायी थे और मगध अस्पताल के मालिक भी थे। छह साल पहले उनके बेटे गुंजन खेमका की भी वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी, जिससे तब भारी सनसनी फैली थी। अब एक बार फिर से पटना में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है।

गोपाल खेमका को कार से उतरते ही बदमाशों ने मारी गोली

सूत्रों के अनुसार, पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में पनास होटल के पास एक अपार्टमेंट के निकट जब गोपाल खेमका अपनी कार से उतरे, तभी अपराधियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांधी मैदान थाना पुलिस ने पुष्टि की है कि बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार, खेमका जैसे ही अपनी कार से उतरे, बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पटना एसपी दीक्षा ने बताया कि यह मामला गंभीर है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई की रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि गांधी मैदान के दक्षिणी इलाके में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील किया गया। मामले की जांच जारी है। मौके से एक गोली और एक खोखा भी बरामद किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी RJD इस बार...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...