नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव ने आज दावा किया कि 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि उनकी सरकार जा रही है।
पीएम मोदी खुद को बताते हैं अवतार- लालू यादव
लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी खुद को अवतार बता रहे हैं। वह ये नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने जन्म लिया है लेकिन वे सीधे ये बात कह रहे हैं कि उन्होंने अवतार लिया है। उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को पीएम मोदी और बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA का सफाया हो रहा है और इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ, देश बचाओ। पिछले कई महीनों से लालू यादव खराब स्वास्थ्य के चलते चुनावी रैलियों में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनके गैरमौजुदगी में बड़े बेटे तेजस्वी यादव, छोटे बेटे तेज प्रताव यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती ने चुनावी रैलियों का मोर्चा संभाला हुआ है। लालू यादव का पूरा परिवार बिहार में चुनावी रंग में ढल गया है।
1 जून को बिहार की 7 सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 1 जून को 13 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा। बिहार में 7 सीटों पर साचवें चरण में मतदान होगा। इनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय क्षेत्र शामिल हैं। उनकी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। इस सीट पर सातवें चरण में मतदान होगा। वहीं दूसरी ओर, लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य बिहार के सारण लोकसभा सीट से मैदान में उतरीं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





